Uncategorized
Trending

राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज उठाएगा त्यागी समाज की आवाज: मांगेराम त्यागी

मुजफ्फरनगर। त्यागी समाज के उत्थान के लिए राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति का गठन किया गया है। राजनीति में अपनी हिस्सेदारी बनाने के उद्देश्य से त्यागी समाज के द्वारा एक संगठन को तैयार किया जा रहा है। जिसके माध्यम से समाज की आवाज को बुलंद करने एवं समाज के उत्थान के लिए आवाज उठाने का कार्य किया जाएगा। समाज के सभी गरीब शोषित और वंचित लोगों के लिए भी संगठन काम करेगा। यदि किसी अन्य समाज में कोई होशियार छात्र है और पढ़ाई का खर्चा वहन करने की स्थिति में नहीं है तो उसके लिए भी संगठन निश्चित रूप से कार्य योजना बनाकर काम करेगा उन्होंने कहा कि समाज में यदि कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसका इलाज कराने के लिए वह योग्य नहीं है तो उसकी बीमारी के इलाज के लिए संगठन प्रयास करेगा। नगर निकाय चुनाव सहित लोकसभा चुनाव में भी सभी पार्टियों को हमारे रेशों के अनुसार हमें मान सम्मान देना पड़ेगा। ऐसा नहीं है कि किसी एक पार्टी से हमारा विशेष लगाव है।
मांगेराम त्यागी ने एक रेस्टोरेंट में मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता की है जिसमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार से वह समाज की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मांगेराम त्यागी ने कहा कि हमने सामाजिक समरसता, सामाजिक एकता व संख्या बल के आधार पर राजनैतिक ताकत प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राहमण समाज समिति का पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि इसमें वर्तमान में 24 पदाधिकारियों को संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मिलित किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे देश में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्ष एवं गाँव स्तर तक तक गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में विभिन्न नामो से समाज की पहचान है। कहा कि हमें सभी राजनैतिक दलो ने केवल एक वोटर एवं वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।
दीपक त्यागी उर्फ बॉबी ने बताया कि राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज नाम से एक संगठन बनाया है जिसमें समाज के सभी बुद्धिजीवी लोगों को जोड़ा जाएगा। और सर्वसम्मति से मांगेराम त्यागी को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि संगठन अन्य समाज के लिए भी काम करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button