धर्म
Trending

राशि अनुसार जानिए,चंद्र ग्रहण का क्या होगा आप पर असर?

ग्रहण तो वृश्चिक राशि में लगेगा लेकिन इसका प्रभाव 12 राशियों में देखने को मिलेगा

नई दिल्ली। 16 मई की सुबह 7:02 से लेकर दोपहर 12:20 तक खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण तो वृश्चिक राशि में लगेगा लेकिन इसका प्रभाव 12 राशियों में देखने को मिलेगा। राशि अनुसार जानते हैं इस ग्रहण का द्वादश राशियों पर क्या असर पड़ेगा-

मेष: स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायत हो सकती है। दुविधाजनक स्थितियों से निकलने का रास्ता निकलेगा। रोजगार में प्रगति होगी।

वृष: अपमान का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। दवाओं पर अधिक व्यय हो सकता है।

मिथुन: पुराने कार्य का सार्थक परिणाम मिलेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के आसार है। रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

कर्क: आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। निजी सम्बन्धों में उदासीनता रहेगी। गृहस्थी का कार्य भार बढ़ेगा। राय लेकर कार्य करें।

सिंह: सोच-समझकर ही धन निवेश करें। हानि होने के संकेत है। पारिवारिक तनाव के योग बन रहे है। दुर्घटना के प्रबल योग हैं।

कन्या: शारीरिक पीड़ा हो सकती है। पड़ोसियों से कटुता बढ़ेगी। परिजनो से मधुरता बनायें रखें। गोपनीयता को सार्वजनिक न करें।

तुला: कहीं न कहीं लाभ के योग हैं। छात्रों के करियर में प्रगति होगी। सम्मान व लाभ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र मजबूत रहेगा।

वृश्चिक: घरेलू खर्चों की अधिकता रहेगी। मन परेशान रहेगा। बेवजह मन में आशंका रहेगी। तबीयत बिगड़ने के आसार बन रहे हैं।

धनु: अनहोनी घटना हेतु आशंकित रहेगे। सोच-समझकर व्यापारिक निर्णय लें। आर्थिक क्षति के योग है। मनोविकारों से घिरेंगे।

मकर: संतान को लेकर मन चिंतित रहेगा। पारिवारिक बुर्जुगों का स्वास्थ्य परेशान करेगा। भाई बहन सहयोग-प्यार मिलेगा।

कुंभ: व्यवसाय में लाभ मिलेगा। न व्यवसाय के प्रारंभ हेतु समय शुभ है। मित्रों संग मनोरंजन के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

मीन: शारीरिक व मानसिक कष्ट रहेगा। सिर की चोट लग सकती है सावधान रहें। प्रेम का इजहार करने में सफलता मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button