देश

राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण 25 नवंबर को, प्रशासन ने रिहर्सल कर परखी कमियां

अयोध्या उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर पर 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से पूर्व आज रिहर्सल कर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का आकलन किया गया। यह रिहर्सल राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया।

उल्लेखनीय है कि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे । ध्वज फहराने के साथ राम मंदिर पूर्णता का संदेश पूरे देश और विश्व को दिया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शासन- प्रशासन स्तर पर व्यापक तैयारियां चल रही हैं और प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ उत्तर प्रदेश शासन भी नजर रखे हुए है। इस आयोजन को भव्य रूप दिए जाने के लिए प्रशासन किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है और आज हुआ रिहर्सल इसी का एक हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button