Uncategorized
Trending

रामपुरी रामलीला कमेटी द्वारा धूमधाम से निकाली गई ध्वज शोभायात्रा

श्री रामलीला कमेटी रामपुरी मुजफ्फरनगर द्वारा रामपुरी में होने वाले रामलीला मंचन हेतु ध्वजारोहण शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकाली गई। शोभा यात्रा के शुभारंभ से पहले रामपुरी स्थिति प्रभु श्री राम मंदिर में ध्वज का पूजन प्रख्यात व प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देव शरण शास्त्री द्वारा किया गया।

मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। श्री रामलीला कमेटी रामपुरी मुजफ्फरनगर द्वारा रामपुरी में होने वाले रामलीला मंचन हेतु ध्वजारोहण शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकाली गई। शोभा यात्रा के शुभारंभ से पहले रामपुरी स्थिति प्रभु श्री राम मंदिर में ध्वज का पूजन प्रख्यात व प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देव शरण शास्त्री द्वारा किया गया। शोभायात्रा के अवसर पर समस्त रामपुरी वासियों व जिस मार्ग से होकर भी ध्वज शोभा यात्रा निकली सभी ने भक्ति भाव के साथ उत्साह पूर्वक सराहना की और कई जगह तो प्रभु श्री राम का जयघोष भी किया गया आपको बता दें कि आने वाली दिनाक 23 सितंबर 2022 से रामलीला मंचन का शुभारंभ कर दिया जाएगा ।इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष रामलीला कमेटी, डॉक्टर सत्येंद्र गौतम महामंत्री ,दिवाकर त्यागी उपाध्यक्ष, आदित्य धीमान कोषाध्यक्ष ,श्याम कश्यप, देवदत्त शर्मा, देवेंद्र धीमान, नवदीप धीमान, सक्षम त्यागी, शौर्य सिंह, राजेंद्र, धर्मेंद्र ,दिनेश ठाकुर ,सोनू ,भोलू, चीनू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button