रात मे खेत की रखवाली करने गए ग्राम प्रधान के भाई की हत्या,खून से लथपथ मिला शव
रायबरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जँहा बेकसूर युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई

रायबरेली। रायबरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जँहा बेकसूर युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रायबरेली के गदागंज के गांव पूरे शिवदत्त, धुता में रविवार रात खेत की रखवाली करने गए ग्राम प्रधान के भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने आनन-फानन इसकी सूचना मृतक के परिजनों और पुलिस को दी। पूरेण सनसनी मची हुई है।

पूरे शिवदत्त, मजरे धुता निवासी ब्रज लाल यादव (55) की हत्या की गई है। उनके चचेरे भाई प्रधान हैं। सोमवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीण अपने खेतों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ब्रज लाल का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा देखा। गांव मे सूचना मिलते ही लोगों में हलचल मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव और एसपी श्लोक कुमार समेत फोर्स पहुंच गई। परिजन वाशु देव यादव ने बताया कि ब्रज लाल पशुओं से खेत को बचाने के लिए यहां रात में रुकते थे। उनका किसी से विवाद नहीं था। पुलिस ने परिजनों और गांव वालो से पूछताछ की है। लेकिन हत्या किसने की, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।




