राज्य शिक्षक पुरस्कार के चयनित शिक्षकों को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाए: अहलावत
प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच और राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ ने दिल्ली सरकार से ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022’ के लिए चयनित शिक्षको को पुरस्कार के स्वरूप एक लाख रूपये नगद और दो इंक्रीमेंट तथा एक वर्ष का सेवा विस्तार दिये जाने की मांग की है।

नयी दिल्ली। प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच और राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ ने दिल्ली सरकार से ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022’ के लिए चयनित शिक्षको को पुरस्कार के स्वरूप एक लाख रूपये नगद और दो इंक्रीमेंट तथा एक वर्ष का सेवा विस्तार दिये जाने की मांग की है।
प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच के वरिष्ठ नेता और राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ (डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी) श्री अंजू कुमार अहलावत ने राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022 के लिए चयनित राज्य के शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इन शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए सरकार ने सम्मानित किया गया है।
उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कारों के लिए चयन शिक्षकों का मनोबल को बढ़ाएगा और विद्यालयों के अन्य शिक्षकों को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने दिल्ली सरकार से शिक्षकों को पुरस्कार के स्वरूप एक लाख रुपये नगद और दो इंक्रीमेंट और एक वर्ष का सेवा विस्तार दिये जाने की मांग की है।




