Health
Trending
राज्य में फिर बढ़ी कोरोना की रफ़्तार सामने आए कई नये मामले
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (कोविड -19) महामारी के 90 नए मामले सामने आए हैं।

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (कोविड -19) महामारी के 90 नए मामले सामने आए हैं।

सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,75,170 हो गई है। राज्य में मृतकों की संख्या 1,47,816 हैं।

इस दौरान 115 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 77,26,576 हो गई हैं।
राज्य में रिकवरी दर 98.11 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत पर स्थिर हैं।
बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में अभी 778 सक्रिय मामले हैं जिनका राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं।
उन्होंने बताया कि इस दौरान मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया हैं।



