देश

राजस्थान में दिन गर्म तो रातें ठंडी, फतेहपुर सबसे ठंडा, बाड़मेर सबसे गर्म रहा

जयपुर। प्रदेश में ठंड की दस्तक के साथ अब दिन और रात के तापमान में साफ अंतर दिखने लगा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा और बारिश कहीं दर्ज नहीं हुई। कुछ इलाकों में रात का तापमान तेजी से गिरा, जबकि दिन में हल्की गर्मी का असर बना रहा। फतेहपुर (सीकर) प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, वहीं बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के अजमेर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री तथा न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीलवाड़ा में दिन का तापमान 27.6 डिग्री और रात का 11.4 डिग्री रहा। वनस्थली में अधिकतम 27.7 और न्यूनतम 10.0 डिग्री, जबकि अलवर में 28.0 और 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रहा।

सीकर में अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 8.5 डिग्री, कोटा में 27.0 और 12.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.3 और 11.6 डिग्री तथा डबोक (उदयपुर एयरपोर्ट) क्षेत्र में 28.1 और 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्ता (बारां) में अधिकतम 27.8 और न्यूनतम 10.6 डिग्री, जबकि फतेहपुर (सीकर) में अधिकतम 29.0 डिग्री के साथ न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। करौली में 26.4 और 10.8 डिग्री, दौसा में 27.4 और 9.3 डिग्री, प्रतापगढ़ में 28.1 और 14.1 डिग्री तथा झुंझुनूं में 28.5 और 10.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जैसलमेर में 28.4 और 11.9 डिग्री, जोधपुर शहर में 30.7 और 10.6 डिग्री, फलोदी में 27.6 और 14.0 डिग्री, बीकानेर में 29.6 और 12.0 डिग्री तथा चूरू में 29.7 और 9.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम 10.5 डिग्री रहा। वहीं नागौर में 30.1 और 8.9 डिग्री, जालोर में 31.6 और 8.6 डिग्री तथा लूणकरनसर में 29.0 और 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा तथा तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button