देश
Trending

राजस्थान में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा

नई दिल्ली। भाजपा ने राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर निशाना साधा है। भाजपा का कहना है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ‘खराब’ हो गई है, साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध की ‘सुनामी’ आई है और अन्य भयावह घटनाएं हुई हैं।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यहां भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में हालात ऐसे हैं कि बंदूक की नोक पर अपराधियों को जेलों से रिहा किया जा रहा है। लोगों में डर है और अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं।

गजेंद्र सिंह ने गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साढ़े चार साल में राजस्थान में 10 लाख से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में यह देश का नंबर एक राज्य बन गया है।

राजस्थान में हर रोज 17 से 18 बलात्कार की घटनाएं सामने आती हैं। हर दिन औसतन 5-7 हत्या के मामले सामने आते हैं। पिछले कुछ दिनों में राजस्थान में अपराध की घटनाओं की सुनामी आई है।

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और राज्य में ‘जंगल राज’ है।

जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button