देश
Trending

राजगढ़ में फोटो खीचने की बात पर दो पक्ष भिड़े, महिला सहित आठ पर केस दर्ज

राजगढ़। खिलचीपुर थाना क्षेत्र के सोमवारिया में फोटो खीचने की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

थानाप्रभारी प्रभात गौड़ के अनुसार श्रीनाथ काॅलोनी निवासी प्रवीण(40) पुत्र शिवनारायण शर्मा ने बताया कि फोटो खीचने की बात को लेकर बीती रात सोमवारिया निवासी लक्ष्मीनारायण पुत्र छगनलाल कुशवाह, उसकी पत्नी दीपाबाई, उसके बेटे सुनील, मनोज और राजेश पुत्र खेमचंद कुशवाह ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। वहीं दीपाबाई पत्नी लक्ष्मीनारायण कुशवाह ने बताया कि इसी बात को लेकर प्रवीण पुत्र शिवनारायण शर्मा, गिरधारीलाल पुत्र जगन्नाथ कुशवाह और उसके बेटे राहुल ने गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button