Uncategorized
Trending

योग शारीरिक व मानसिक एकाग्रता को बढ़ाता है

बिनौली: जिवाना गुलियांन के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के तत्वाधान में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। जिसमे छात्राओं को स्वस्थ्य रहने के लिए यौगिक क्रियाएं सिखाई गई।
योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रबंधक योगेंद्र सौलंकी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक, मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। वर्तमान में योग हमारी आवश्यकता बन गया है। शिविर में महृषि दयानन्द धाम स्वामी इंद्रेवेश योगाश्रम शुक्रताल से आए ब्रह्मचारी रामफल आर्य के निर्देशन में योग प्रशिक्षिका प्रीति आर्या ने छात्राओं को कई प्राणायाम आसन, जिमनास्टिक, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार तथा रस्से पर यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन कर यौगिक क्रियाएं सिखाई। प्रधानाचार्या तेजबीरी, विश्वपाल सौलंकी, विजय, बहादुर, जयपाल, देवेंद्र, रूपा, बेबी, नीतू, साक्षी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button