Uncategorized

योग जीवन का अभिन्न अंग – डा0 निर्वाल

विश्व योग दिवस के अवसर पर मीरापुर विधान सभा के कस्बा भोकरहेड़ी में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल रहे ।

मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। विश्व योग दिवस के अवसर पर मीरापुर विधान सभा के कस्बा भोकरहेड़ी में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल रहे । योग प्रशिक्षक द्वारा आसान एवं प्राणायाम से संबंधित क्रियाएं कराई और योग के लाभ और बीमारियों से मुक्ति के बारे में बताया । कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डा निर्वाल ने कहा कि योग भारतवर्ष की पांच हजार साल पुरानी परंपरा है जिसे शारीरिक और बौद्धिक विकास का महत्वपूर्ण साधन समझा जाता है । महर्षि पतंजलि को पहले योग गुरु के रूप में भी माना गया है । हम सभी को योग से जुड़ी क्रियाओं को जीवन में अवश्य उतारना चाहिए । कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा ,मंडल अध्यक्ष डा0 वीरपाल सहरावत ,महामंत्री अरुण पाल , योगेश कुमार ,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ,मनोज कुमार ,मदन पाल चेयर मैन , रवि आर्य ,विपुल कुमार , रविंद्र बाल्मिकी ,संजू शर्मा ,वीरेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button