
लखनऊ। यूपी सरकार ने देर रात 6 जिलों के 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें से कई को जिलों का नया कप्तान बनाया गया है। राज्य में विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही फेबरदल शुरू हो गया। देर रात 11 IAS और 14 IPS के तबादले किए गए। योगी सरकार ने 6 जिलों के डीएम और 9 जिलों के कप्तान बदल दिए हैं। IAS और IPS के तबादलों में 6 अफसरों को वेटिंग लिस्ट में डाला गया है।

इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम मुरादाबाद के एसएसपी बबलू कुमार का है। उनको अभी वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। उनकी जगह बलरामपुर के एसपी हेमंत कुटियाल को एसएसपी मुरादाबाद नियुक्त किया गया है। बबलू कुमार ने मुरादाबाद में अवैध मीट कारोबार के सिंडिकेट की कमर तोड़ दी थी।




