राज्य
Trending

यूपी, बिहार,राजस्थान सहित देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश धी-तूफान की भी संभावना

मानसून की राह देख रहे लोगों को भी मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून का इंतजार तेज हो गया है। वहीं, अब कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में भी प्री मानसून गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

नई दिल्ली। मानसून की राह देख रहे लोगों को भी मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून का इंतजार तेज हो गया है। वहीं, अब कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में भी प्री मानसून गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में मानसून का सिस्टम आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के कुछ हिस्सों में 25 से 30 जून के दौरान पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने केरल में अगले 5 दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई है। वहीं, दिल्ली की बात करें तो आज, 30 मई को राजधानी में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है। इसके साथ ही आज दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान में दिनभर बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को दिनभर तेज धूप और गर्मी रही। जबकि शाम को धूल भरी आंधी और हल्की वर्षा से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम में अचानक आई इस तब्दीली से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे सप्ताह गर्मी और तापमान परेशान करेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं। दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे। मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तीन जून और चार जून को मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है। रविवार को राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक देवरिया, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, सीतापुर, बहराइच, कौशांबी, चित्रकूट, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर और महोबा में आज बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। वर्तमान समय में प्री मानसून बिहार में सक्रीय है। अगले 48 घंटों में भी बिहार के कई इलाकों में प्री मानसून बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंधी-पानी की आशंका जताई है। साथ ही कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी बात कही है। मौसम विभाग के मुताबिक सुपौल, मोतिहारी, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा और दरभंगा के क्षेत्रों सहित बिहार के उत्तरी क्षेत्रों में सर्वाधिक बारिश होगी। अन्य भागों में कुछ कम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में राजस्थान में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। जयपुर और भरतपुर संभाग के अलवर, दौसा, करौली, धौलपुर, सीकर, सवाई माधोपुर और झुंझुनूं में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 31 मई के बाद प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button