uttar pradesh

यूपी की महिलाएं बिहार में कर रहीं शराब का ‘खेल,’ 3 गिरफ्तार, ऐसे ट्रेन से करती तस्करी

यूपी से बिहार में शराब की सप्लाई आम बात है। लेकिन खास बात यह कि अभी तक सिर्फ पुरुष शराब की तस्करी करते थे, लेकिन अब महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। महिलाएं ट्रेनों के माध्यम से बिहार में शराब तस्करी कर रही हैं। जीआरपी के जवानों ने 3 महिलाओं को शराब की खेप के साथ गिरप्तार किया है। बताया जा रहा है महिलाओं के पास लगभग एक लाख से अधिक की शराब बरामद की गई है।

मामला चंदौली के डीडीयू स्टेशन से है, जहां जीआरपी के जवानों ने चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए 3 अन्तर्राज्यीय महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जीआरपी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं बरामद शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

95 लीटर शराब की गई बरामद

रेलवे में अपराध नियंत्रण करने और शराब तस्करी की रोकथाम के लिए उच्चाधिकारियों ने दिशा-निर्देश दिया है। दिए गए निर्देशों के क्रम में जीआरपी के जवानों ने रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनों और प्लेटफार्मों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान जीआरपी के जवानों ने प्लेटफार्म संख्या 1/2 के पूर्वी छोर पर 3 संदिग्ध महिलाओं को देखा। शक होने पर जवानों ने महिलाओं के पास मौजूद सामान की तलाशी ली। तलाशी में तीनों महिलाओं के पास से कुल 95 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। जिसके बाद तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना लाया गया और पूछताछ की गई।

यह महिलाएं की गई गिरफ्तार

जीआरपी पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के नाम रुकमणी देवी, कारो देवी और अंजली उर्फ अछली देवी है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे यूपी से शराब खरीद कर बिहार राज्य में ऊंचे दामों पर बेचने का काम करते है। पुलिस ने बताया कि ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button