uttar pradesh

यूपी उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद बसपा ने किया ‘नई टीम’ का गठन, 2027 पर फोकस

बसपा सुप्रीमो मायावती नए सिरे से रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं और 2027 पर फोकस किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती नए सिरे से रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं और 2027 पर फोकस किया जा रहा है। इसी बीच बसपा ने अपनी नई टीम का गठन किया है। सलाउद्दीन सिद्दीकी उर्फ मुस्सन शान जमशेद खान, शिवकुमार दोहरे को लखनऊ मंडल में मुस्लिम व अन्य समाज को जोड़ने का जिम्मा सौंपा है। इसी तरह श्याम किशोर अवस्थी और विपिन गौतम ब्राह्मण समाज को जोड़ने का काम करेंगे।

नई टीम के गठन में प्रत्येक जिले के दो प्रभारी पूर्व की तरह बने रहेंगे साथ ही जिला, विधानसभा, सेक्टर और पोलिंग बूथ की कमेटियों में कोई बदलाव नहीं किया गया। लखनऊ मंडल की टीम A में गंगाराम गौतम को लखनऊ, रणधीर बहादुर को हरदोई और उमाशंकर गौतम को लखीमपुर खीरी में संगठन के कार्यों को समय से पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। टीम A में पूर्व सांसद घनश्याम खरवार, मौजीलाल गौतम और एडवोकेट दिनेश पाल को भी शामिल किया गया है।

टीम B में ओमप्रकाश गौतम को उन्नाव, अरविंद गौतम को रायबरेली और रामलखन गौतम को सीतापुर में पार्टी के कार्यों को पूरा करने का जिम्मा सौंपा गया है। इसी तरह टीम बी में पूर्व एमएलसी अतर सिंह राव, डॉ. सुशील कुमार मुन्ना और राकेश कुमार गौतम को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा समसुद्दीन राईन, अखिलेश अंबेडकर, राकेश गौतम, रामनाथ रावत को पूरे लखनऊ मंडल में पार्टी के कार्यों को समय से पूरा करने के लिए अतिरिक्त रूप से शामिल किया गया।

हर जिले में चार वरिष्ठ नेता बने जिला प्रभारी
लखनऊ – सत्यकुमार गौतम, संदीप रावत, अनुरेंद्र कुमार अंशू, महादेव प्रसाद
रायबरेली – बीडी सुमन, हरमेश पासी, बालकुमार गौतम, रामविलास लोधी
उन्नाव – बीपी आनंद, रामखेलावन गौतम, सुभाष पाल, गुड्डी अजय भारती
हरदोई – सुनील कुमार जौहरी, सुनील शर्मा, राधेश्याम वर्मा, राजपाल गौतम
सीतापुर – सुरेश राव, परिक्रमादीन गौतम, रामसागर पाल, राजेश सिद्धार्थ
लखीमपुर खीरी- जयवीर सिंह गौतम, हेमराज वर्मा, अनूप गौतम, तीरथ पाल

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button