crime
Trending

युवक ने पांच लोगों को मारी गोली, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में में सोमवार को देर रात एक युवक ने 05 लोगों को गोली मार दी, जिसमें एक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में में सोमवार को देर रात एक युवक ने 05 लोगों को गोली मार दी, जिसमें एक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
पुलिस के अनुसार जिले में नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रामनगर में बीती रात करीब 12 बजे सभी हुए इस गोली कांड में सभी घायलों को जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर आसपास के थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। पुरानी रंजिश में घटना होने की बात सामने आ रही है।
पुलिस के अनुसार जिले में नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रविंद्र यादव का परिवार दो दिन पहले मुंबई से आया है। उनकी बेटी खुशबू के मुताबिक, रात करीब 12 बजे परिवार के लोग भोजन के बाद अपने-अपने कमरे में थे, तभी पड़ोस का आकाश उर्फ राजू पिस्टल लेकर पहुंचा।
आरोप है कि आकाश उर्फ राजू ने खुशबू के दादा राजबली (70) पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गयी, यह देख रविंद्र यादव (55) उनकी मां शांति देवी, पत्नी विमला देवी (45) और बेटा गौरव (13) नीचे आए। इन्हें भी आकाश ने गोली मार दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस आ गई।
इस बीच मड़ियाहूं के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) संत कुमार उपाध्याय भी घटनास्थल पर पहुंच गये। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि दो की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button