राज्य
Trending

यात्रियों से भरी बस बीच सड़क चलते-चलते अचानक बनी आग का गोला

दिल्ली में यात्रियों से भरी एक बस में मंगलवार सुबह आग लग गई। सड़क पर चलते-चलते बस अचानक आग का गोला बन गई। राहत की बात है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया

नई दिल्ली। दिल्ली में यात्रियों से भरी एक बस में मंगलवार सुबह आग लग गई। सड़क पर चलते-चलते बस अचानक आग का गोला बन गई। राहत की बात है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना गोविंदपुरी इलाके की है। मिली खबर के मुताबिक मंगलवार सुबह दिल्ली में एक क्लस्टर बस गुरु रविदास मार्ग पर जा रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि देखते ही देखते बस आग के गोले में बदल गईघटना के समय बस यात्रियों से भरी हुई थी। बस के दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर यात्रियों के किसी तरह से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बस में आग लगने के कराणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button