Bihar
यात्रियों से भरी नाव बागमती नदी में पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग डूबे
बिहार के खगड़िया जिले में रविवार को बागमती नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। नाव पर एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। वहीं नाव के पलटते ही सभी लोग नदी में डूबने लगे।

बिहार के खगड़िया जिले में रविवार को बागमती नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। नाव पर एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। वहीं नाव के पलटते ही सभी लोग नदी में डूबने लगे। किसी तरह कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए। वहीं, तीन लोग अब भी लापता है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम नदी में लापता लोगों की तलाश कर रही है। नदी घाट पर अफरातफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी के उस पार खेत है, जहां पर सभी खेती करते हैं।




