यातायात नियमों का पालन न करने वालों के काटे गये चालान
सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने के क्रम में शासन द्वारा प्रेषित निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आदेशानुसार जनपद के मुख्य मार्गों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता के सम्बन्ध में कार्यवाही की गयी।

सहारनपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने के क्रम में शासन द्वारा प्रेषित निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आदेशानुसार जनपद के मुख्य मार्गों हसनपुर चौक, घण्टाघर, रेलवे स्टेशन एवं अम्बाला रोड़ पर सड़क सुरक्षा जागरूकता के सम्बन्ध में कार्यवाही की गयी। इस संदर्भ में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने अवगत कराया कि कार्यवाही के दौरान वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट, हेलमेट न लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, गलत दिशा में वाहन चलाने एवं नशा करके वाहन चलाने वालों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करते हुये उनको सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया।
साथ ही कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत वाहन चालकों को इसके बचाव व रोकथाम के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा सम्बन्धी विडियो क्लिप भी मोबाइल द्वारा वाहन चालकों को दिखाते हुये सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन करने की अपेक्षा की गयी। उपरोक्त कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारीगण व प्रवर्तन सिपाही तथा एनसीसी कैडेटस द्वारा प्रतिभाग करते हुये आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।




