‘मोदी सरकार ने बनारस को व्यापार में ‘टोटो’ दिया’, अजय राय का भाजपा पर हमला
वाराणसी में सोमवार को कमलापति त्रिपाठी के जयंती समारोह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अजय राय ने पंडित कमलापति त्रिपाठी को अपना प्रेरणास्रोत बताया।

वाराणसी में सोमवार को कमलापति त्रिपाठी के जयंती समारोह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अजय राय ने पंडित कमलापति त्रिपाठी को अपना प्रेरणास्रोत बताया। कहा, उनका आशीर्वाद, उनका प्यार काशी वासियों समेत इस प्रदेश को मिला। आज उनकी एक सौ उन्नीसवीं जयंती है। उनकी जयंती पर शपथ लेते हैं कि हम सब लोग नफरत की राजनीति से दूर रहेंगे। हम लोग आज जो नफरत की राजनीति, वैमनस्यता की राजनीति हो रही है उस राजनीति को न करके उनके दिखाए रास्ते पर चलेंगे।”
उत्तर प्रदेश पीसीसी अध्यक्ष ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गेरुआ और संत वाले बयान पर पर अपनी बात रखी। बोले, “हमारे देश में संत पूजनीय है। गेरुआ पहने संत की हम पूजा करते हैं। लेकिन भाजपा में योगी और अन्य लोगों ने गेरुआ पहन कर झूठ बोलने का काम किया है और संत समाज के प्रति लोगों के भरोसे को तोड़ा है।”

हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संत और गेरुआ वस्त्र को लेकर बयान दिया था। चंदौली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि संत और योगी सत्ता के गुलाम नहीं हो सकते।




