crime
Trending

मैनपुरी में संपत्ति विवाद में तीन को उतारा मौत के घाट

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल पुलिस क्षेत्र के नगला अंतरम गांव में एक पिता और बेटे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ट्रिपल मर्डर के पीछे दो संबंधित परिवारों के बीच जमीनी विवाद और वर्षों से चली आ रही दुश्मनी बताई जा रही है।

आरोपी की पहचान 28 वर्षीय राहुल यादव के रूप में हुई है, जिसने देसी बंदूक से परिवार के चार सदस्यों पर गोली चला दी। उनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को इटावा जिले के सैफई मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।

मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया, शिकायत में नामित आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है और मामला दर्ज किया जा रहा है। इसमें शामिल आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू की गई है।

कुमार में कहा, दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद था। मुख्य आरोपी राहुल यादव (28) ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से सोमवार को 80 वर्षीय रामेश्वर यादव के परिवार पर हमला किया। रामेश्वर यादव, उनके 52 वर्षीय बेटे कायम सिंह यादव और 30 वर्षीय ममता यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सरोजिनी यादव को भी गोली मारी गई और वह हमले में घायल हो गईं। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button