Accident
Trending

मैनपुरी में भीषण हादसा, घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, 4 की मौत, 5 घायल

मैनपुरी के एसपी कमलेश दीक्षित़ ने बताया कि घर में मौजूद रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर और उसकी पत्नी की मौत हो गई है। घायलों में एक के अभी भी मलबे में दबे होने की खबर है। हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की भी मौत हो गई।

मैनपुरी: जिले में सोमवार की देर रात भीषण हदसे की खबर सामने आई है, यहां एक बेकाबू ट्रक ने 4 लोगों की जान ले लिया। दरअसल, सरिया लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने एक मकान दी दीवारों को तोड़ते हुए अंदर घुस गया।

इस घटना को लेकर मैनपुरी के एसपी कमलेश दीक्षित़ ने बताया कि घर में मौजूद रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर और उसकी पत्नी की मौत हो गई है। घायलों में एक के अभी भी मलबे में दबे होने की खबर है। हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ट्रक अनियंत्रित होकर घर से टकराया अंदर रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी सो रहीं थी।

हादसे की जानकारी देते हुए मैनपुरी के एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि ट्रक में सवार 2 लोगों की भी मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए। घायलों में वही लोग है जो ट्रक पर सवार थे। वहीं एक व्यक्ति मलबे में फंस गया। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। वहीं घटना के कारणों के जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button