uttar pradesh

मेरठ में हेलीकॉप्टर ‘चोरी’ से विवाद; अखिलेश ने सरकार पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कथित हेलीकॉप्टर 'चोरी' की शिकायत को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कथित हेलीकॉप्टर ‘चोरी’ की शिकायत को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की। मगर पुलिस ने इस गलतफहमी के कारण उपजा मामला करार दिया है। पुलिस के अनुसार उसे ‘एसएआर एविएशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड’ के पायलट रवींद्र सिंह की शिकायत मिली थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी फर्म का हेलीकॉप्टर चोरी हो गया है। शिकायत में दावा किया कि मई में कुछ लोग हेलीकॉप्टर के पुर्जे अलग-अलग कर उसे ट्रक में भरकर ले गए थे तथा जब उन्होंने ऐसा करने वाले लोगों से इस बारे में पूछा तो उनके साथ मारपीट की गई। अखिलेश यादव ने इस मामले पर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की है।

अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश में अब तक अपराधी केवल हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म से भाजपा की कानून-व्यवस्था का पुर्जा- पुर्जा खोल रहे थे लेकिन अब तो मेरठ में सच में हेलीकॉप्टर का पुर्जा-पुर्जा खोलकर ट्रक पर लादकर ले जाने की ख़बर आयी है। यह हवाई पट्टी की सुरक्षा का भी सवाल है। क्या वहां की सुरक्षा व्यवस्था छुट्टी पर गई है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button