Uncategorized
Trending

मेरठ में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्ना भाई,मामला दर्ज

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद के लिए दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की पहचान बिहार के पटना दीवा कॉलोनी निवासी अनुपम के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना ब्रहमपुरी इलाके के त्रिशला देवी इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली में अनुपम नाम के परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है।

इसका आधार कार्ड और एडमिट कार्ड का फोटो अलग था जो फर्जी मिले।

प्रारम्भिक पूछताछ में उसने बताया कि वह रामपुर जिले के लालपुर निवासी भूपेंद्र सिंह यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

आरोपी ने बताया कि परीक्षार्थी और आरोपी के बीच रुपयों का लेनदेन हुआ था, तब वह परीक्षा देने के लिए तैयार हुआ।

बाद में उसका प्रवेश पत्र और फर्जी आधार कार्ड बनवाया गया।

ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी (एसएचओ) विष्णु कौशिक ने बताया कि आरोपी अनुपम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, साथ ही भूपेंद्र की भी तलाश की जा रही है। आगे जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button