Uncategorized
Trending

मेरठ में खेत में पानी जाने पर दो पक्षों में विवाद, 22 राउंड फायरिंग,किसान की हालत गंभीर

मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के पूठी गांव में बुधवार को खेत में पानी जाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान खेत से लौट रहे किसान पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से किसान बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूठी गांव में किसान मनीष त्यागी बुधवार को अपने खेत में पानी चला रहा था। इसी दौरान मनीष के खेत का पानी पड़ोसी किसान धर्मेंद्र के खेत में चला गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई हो गई। आसपास किसानों ने किसी तरह से दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया। मनीष के बड़े भाई बबलू के मुताबिक, इसके बाद मनीष अपना ट्रैक्टर लेकर अपने घर जा रहा था। इसी बीच पांच लोगों ने उसका ट्रैक्टर रोक लिया और मनीष पर फायरिंग कर दी। दो गोली लगने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुचे और घायल मनीष को मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर घायल मनीष का आईसीयू में उपचार किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर परीक्षितगढ़ थाना पुलिस गांव में पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ के अनुसार, दो पक्षों में खेत में पानी जाने के मसले पर विवाद हुआ था। आरोपित पक्ष के धर्मेंद्र और उसके बेटों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button