Uncategorized

मेरठ: बेडरूम में महिला की गोली मारकर निर्मम हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनी घटना सामने आई हैं जहां पर एक महिला की शातिर तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनी घटना सामने आई हैं जहां पर एक महिला की शातिर तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए महिला के हाथ में उसके पति का लाइसेंसी पिस्टल भी पकड़ा दिया। दरअसल, महिला के पति एक निजी अस्पताल के आईसीयू में कार्यरत हैं जो कि घटना के दौरान ड्यूटी पर थे। जब सुबह घर पहुंचे तो पत्नी का शव खून से सना हुआ बेड पर पड़ा। यह दृश्य देख  कर पति के होश उड़ गए। पति ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी थाने के इंदिरा नगर कालोनी की है। जहां एक महिली की उसके घर में ही हत्या कर दी गई। घटना के दौरान महिला का पति अस्पताल में ड्यूटी पर थे। जब पति सुबह ड्यूटी से वापस लौटा तो घटना की जानकारी हुई।  पति की बुलेट बाइक घर से कुछ दूरी पर बाहर खड़ी मिली है। शव के पास लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ा है। पुलिस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है। फिलहाल इसे हत्या मानकर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  इंदिरा नगर निवासी राधेश्याम मिश्रा बागपत रोड स्थित कैलाश अस्पताल के आइसीयू में काम करते है। राधेश्याम के दो बच्चे है, जो बाहर पढ़ाई कर रहे है। घर पर पत्नी सुनीता मिश्रा अकेली ही रहती है। सुबह साढ़े आठ बजे राधेश्याम ड्यूटी समाप्त करने के बाद घर लौटे। घर से कुछ ही दूरी पर उन्हें अपनी बुलेट खड़ी मिली, जो मिस्त्री की दुकान के बाहर थी। बुलेट में ही उसकी चाबी लगी हुई थी। राधेश्याम यह समझ नहीं पाए कि बुलेट वहां कैसे आ गई। उन्होंने बताया कि घर पहुंचे तो पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़ा था। कनपटी पर गोली लगी हुई है। पास ही राधेश्याम का लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ा हुआ था।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी आयुष विक्रम पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थे पुलिस ने देखा कि महिला के राइट हैंड में पिस्टल है और गोली लेफ्ट हैंड की कनपटी पर लगी है। राइट हैंड में पिस्टल लेकर लेफ्ट हैंड में गोली मारी जाए ये संभव नहीं है। आत्महत्या के केस में अक्सर जिस हाथ में पिस्टल या तमंचा होता है उसी तरफ की कनपटी पर गोली लगी मिलती है, लेकिन ये केस अलग है इस वजह से पुलिस का शक और गहरा हो गया कि ये सुसाइड नहीं हो सकता है। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि अगर महिला ने आत्महत्या की होती तो डीवीआर कैसे गायब हुई, इसलिए भी पुलिस का शक हत्या की तरफ पहुंचा, तीसरा ये कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है लेकिन घर का कीमती सामान गायब नहीं है यानी हत्या जिसने भी की उसने लूटपाट का रूप देने के लिए घर का सामान बिखेरा है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घर के बाहर के सीसीटीवी देखे जा रहे है। साथ ही फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है, ताकि घटना की सही वजह पता चल के कि महिला की हत्या क्यों कि गई।  फिलहाल महिला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज ब्लॉक ग्राम सभा अमऊ जासरपुर में कर दिया है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button