मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। जिसमे मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

बिनौली: तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। जिसमे मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
समारोह में कक्षा छह की हिमांशी, कक्षा सात के शिवम्, कक्षा आठ की छात्रा आरोही पांचाल,
कक्षा नौ के हर्ष पांचाल,
कक्षा दसवीं की साक्षी, ग्यारहवी के ईशू व बारहवीं की सपना को अपनी कक्षाओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष करण सिंह व पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह
ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिंह देकर पुरस्कृत किया। समारोह में प्रधानाचार्य डा.मनीषा मिश्रा ने अतिथियों को शाल देकर सम्मानित किया। योग प्रचारक विनेश योगाचार्य ने योगासनो के अभ्यास व उनके लाभ बताए। इस दौरान परिसर में बने साईकिल स्टैंड का उद्घाटन भी किया गया।
श्याम कुमार के संचालन में हुए समारोह में पूर्व प्रबंधक विजयपाल सिंह, राजवीर सिंह, ग्राम प्रधान विजेंद्र शर्मा, खुशी, अंशु, नैंसी शर्मा, आरिष आदि मौजूद रहे।


