मृत गोवंश की दुर्दशा से नाराज लोगों ने दी थाने पर तहरीर कि नगरपालिका पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग
सरधना (मेरठ) एक तरफ जहां प्रदेश सरकार गौ संरक्षण के लिए लाखों रुपए वर्ष खर्च कर रही है वहीं दूसरी ओर सरकारी कर्मचारियों की ढुलमुल जी के चलते मृत गोवंश की दुर्गति होती नजर आ रही है ऐसा ही एक मामला ऐसे ही एक मामला नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में उस समय देखने को मिला जब कर्मचारियों ने 69 गोवंश को लाकर कबाड़ में डाल दिया जिसको दिन भर आवारा कुत्ते ने उससे रहे बदमाश प्रदेश सरकार गोवशों के संरक्षण के लिए जोर दे रही है। इसके लिए जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग को आवश्यक निर्देश भी दिया गया है। इसके बाद भी गोशाला व विभिन्न स्थानों में घूम रहे मवेशियों की देख भाल में लापरवाही बरती जा रही है। सरधना क्षेत्र में लगातार आवारा व पालतू गोवंश की मौत हो रही है। जिम्मेदारों की लापरवाही का आलम ये है कि मृत गोवंश को कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे है। जानकारी होने के बाद भी विभाग व नगर पालिका के कर्मी मवेशी के मृत शरीर का निस्तारण ठीक से नही करा पा रहे है । गोवंशों के संरक्षण के लिए नगर पालिका में गोशाला संचालित की जा रही है। इसके बाद भी सैकड़ों गोवंश बेसहारा हैं। कस्बे व आसपास के क्षेत्र में बेसहारा मवेशी घूम रहे हैं। इससे किसानों की फसल चौपट हो रही है। साथ ही सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है। बेसहारा घूम रहे मवेशियों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। नगर में एक व्यक्ति की गाय बीमार हो गयी और उसकी मौत हो गई। बुद्धवार को मृत शरीर को कुत्ते नोच कर खा रहे थे। कस्बे के लोगों ने इसकी जानकारी नगर पालिका परिषद को दी तो गोवंश के शव का निस्तारण कराया गया। नगरपालिका के कर्मचारियों ने उसे कूड़े पर कूड़े के ढेर पर ले जाकर डाल दिया था। जिसे दिनभर कुत्ते नोचते रहे । जिसको लेकर हिंदू संगठन से जुड़े युवाओं में आक्रोश है जिन्होंने थाने पहुंचकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा कायम कराए जाने की मांग की है।

गोवंश के संरक्षण के लिए जिम्मेदारों द्वारा की जा रही लापरवाही पर लोगों ने सवाल खड़ा कर दिया है। आपको बता दें कि मंगलवार को रामलीला रोड पर एक गोवंश की बीमारी के चलते मौत हो गई थी जिसकी सूचना नगरपलिका में दी गई थी।

नगर पालिका कर्मियों द्वारा गोवंश को उठाने व उसको गड्ढ़े में दबाने के लिए 1000 की रसीद भी काटी गई थी । सरधना कस्बा के युवाओं ने सरधना नगर पालिका में जाकर सूचित किया था कि सरधना तहसील रोड पर जहां कूडे का ढेर है कहां पर गौवंश को दबाने के स्थान पर नगर पालिका के कर्मचारियोँ ने कूडें के ढेर पर गोंवश फेंक दिया हैं जिसे वर्तमान स्थिति में कुत्ते खा रहे हैं। नगर पालिका को अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । नगर पालिका की बढ़ रही लापरवाही की वजह से गोवंश की बुरी दुर्दशा हो रही हैं। जिसके चलते नगर पालिका पर कानूनी रूप से कार्यवाही की जाएं। इस अवसर पर विवेक गोयल अर्जुन सिंह हनी निशांत व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

