crime
Trending

मुरादाबाद में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में पिता व दो बेटों पर मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर आरोपित, आरोपित के भाई व पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पीड़ित युवती ने शिकायती पत्र देकर कोर्ट को बताया था कि आरोपित दाऊद शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। उसके पिता और भाई फैसला करने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर तीनों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

थाना सिविल लाइंस एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया थाना मझोला क्षेत्र के बिशनपुर भीमाठेर निवासी दाऊद, उसके पिता दिलशाद और आरोपी के भाई अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं और मामले की जांच शुरू कर हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button