देश
Trending

मुरादाबाद में भाजपा नेत्री ने पीडब्ल्यूडी के जेई और उनके साले पर लगाया पीटने का आरोप, मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन के अवंतिका कॉलोनी निवासी भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने पीडब्ल्यूडी के जेई और उनके साले पर पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी जिस पर थाना पुलिस ने आज आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

थाना सिविल लाइंस के अवंतिका कॉलोनी निवासी में भाजपा महिला कार्यकर्ता प्रमोद चौधरी ने पीडब्ल्यूडी के जेई और उनके साले के खिलाफ दी तहरीर में बताया कि वह भाजपा कार्यकर्ता हैं और वह इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी योगेंद्र पाल के अवंतिका कॉलोनी स्थित मकान में किराए पर रहती हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते माह 21 जनवरी को मकान मालिक योगेंद्र पाल शस्त्र लेकर उनके घर में आ गए। उन्होंने उनके साथ किराये को लेकर के साथ झगड़ा किया। इसके बाद अपने साले को फोन करके बुला लिया। हथियारों से लैस जीजा-साले ने उनके घर का सामान तोड़ दिया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की।

मामले में इंस्पेक्टर सिविल लाइन गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर गुरुवार को केस दर्ज कर लिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button