मुजफ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर: राशन डीलरों ने खोला मोर्चा, मशीन और कमीशन की समस्याओं पर जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

मुज़फ्फरनगर। जनपद में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर कोटेदारों में भारी रोष व्याप्त है। भारतीय सस्ता गल्ला (मुज़फ्फरनगर) के बैनर तले राशन डीलरों ने जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर वितरण में आ रही तकनीकी और आर्थिक समस्याओं से अवगत कराया। डीलरों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उनका कार्य करना अत्यंत कठिन हो गया है।

राशन डीलरों द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दे:

सर्वर और सॉफ्टवेयर की समस्या: ई-पॉस मशीनों में लगातार सर्वर और सॉफ्टवेयर संबंधित समस्याएं आ रही हैं, जिससे राशन वितरण में समय अधिक लग रहा है। पुराना सॉफ्टवेयर सही ढंग से काम कर रहा था, लेकिन नए वर्जन के अपडेट के बाद कार्य बाधित हो रहा है।

मशीनों में तकनीकी खामियां: नई मशीनों के की-पैड छोटे होने और तौल न दिखाने जैसी समस्याओं के कारण वितरण प्रक्रिया में रुकावटें आ रही हैं।

कमीशन में वृद्धि की मांग: डीलरों ने बताया कि लंबे समय से उनके कमीशन में कोई वृद्धि नहीं हुई है। आर्थिक तंगी के कारण वे परेशान हैं और बार-बार आवेदन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

ठाकुर सुन्दर सिंह सोम, अध्यक्ष भारतीय सस्ता गल्ला संघ, ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो सुचारु रूप से राशन वितरण असंभव हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मशीनों की तकनीकी खामियों को दूर करने और कोटेदारों के कमीशन में न्यायोचित वृद्धि करने की मांग की, ताकि जनता को समय पर राशन मिल सके।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुंदर सिंह सोम,सचिव धर्मपाल,सुधीर जैन,भोला,राजकुराम सिद्धार्थ, इसरार, अरविंद समेत नगर क्षेत्र के समस्त राशन डीलर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button