Uncategorized
Trending

मुज़फ़्फ़रनगर में विद्युत विभाग के उपकरण भंडारण केंद्र में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान स्वाहा

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के विद्युत विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात कारणों से विद्युत भंडार केन्द्र में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की चंद मिनटो में पूरे केंद्र को अपनी चपेट में ले लिया । आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी फ़ायर ब्रिगेड की कई गाड़िया लेकर मौके पर पहुँचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी बड़ी थी की आसपास के जनपदों से भी फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ीयो को बुलाना पड़ा कई घंटों की कडी मशक़्क़त के बाद आग पर क़ाबू पाया गया। जब तक आग पर क़ाबू पाया गया तब तक केंद्र में रखा करोड़ों रूपये की क़ीमत का तार व ट्रांसफ़ार्मर जलकर राख हो गए। घटना की सूचना पर ज़िलाधिकारी व एमडी विद्युत विभाग भी मौके पर पहुँचे और घटना स्थल का जायज़ा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button