Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए हथियार देने वाले की तलाश में पहुंची पुलिस

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक पंजाब पुलिस की ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया है।

मुजफ्फरनगर। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक पंजाब पुलिस की ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया है। स्थानीय पुलिस ने यूसुफपुर गांव पहुंचकर सुंदर नाम के अपराधी का मकान देखा और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।

वायरल वीडियो में पंजाब पुलिस के अधिकारी कह रहे हैं कि वारदात के लिए हथियार मुजफ्फरनगर से खरीदे गए हैं। इसके अलावा यहीं का सुंदर वारदात में शामिल रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुई तो स्थानीय पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। अभी तक पंजाब पुलिस की ओर से न तो स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया है और न ही कोई जवाब दिया गया है। जिस कारण ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। सवाल यह है कि क्या वायरल वीडियो सिद्धू मूसेवाला की हत्या से संबंधित है या किसी ओर वारदात का जिक्र पंजाब पुलिस के अधिकारी कर रहे हैं। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि अभी तक पंजाब पुलिस ने स्थिति को स्पष्ट नहीं किया है।

मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर निवासी सुंदर के की बाबत पुलिस ने पूछताछ की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सुंदर 15 वर्ष पूर्व गांव से चला गया था। उस पर नई मंडी थाने में हत्या का मुकदमा 2006 में दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह गांव नहीं लौटा। सुंदर की माता की मृत्यु हो चुकी है, उसका मकान अब खंडहर हालत में है। पुलिस ने ग्राम प्रधान से भी जानकारी ली। सवाल यह है कि क्या वायरल वीडियो में यूसुफपुर के सुंदर का ही जिक्र है या किसी दूसरे अपराधी का।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button