मुजफ्फरनगर में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका,पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बमनहेड़ी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। जीआरपी और शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक से शव बरामद किया। शव की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के साहबुद्दीन पुर निवासी अतुल पुत्र हरिश्चंद्र के रूप में हुई है। सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से टकराकर ही उसकी मौत हुई है।

सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह थाना नगर कोतवाली पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई थी कि वह बामन खेड़ी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ मिला है उसकी छानबीन की गई तो पता लगा कि युवक शहाबुद्दीन पुर निवासी अतुल पुत्र हरिश्चंद्र के रूप में हुई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी की जाएगी।


