Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में युवक को फोन पर मिली धमकी, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। अमरदीप बंसल पुत्र स्व० रोशन लाल निवासी ने बताया उन्हें एसपी सिटी बिजनौर के नाम से फोन करके धमकी दी है।
पीड़ित के मुताबिक उन्हें एक नंबर से फोन आया और उन्होने अपने आपको एस०पी० सिटी बिजनौर बताया और मुझे धमकी देने लगे कि तुझे तेरे घर से गायब करवा दूंगा, तुझे घर से उठवा दूंगा और तेरी दुर्गती कर दूंगा।

उन्होंने बताया कि मेरी कम्पनी Troikaa Pharmaceutical ने मेरे सेल्स मैनेजर विनय सेमवाल और जौनल मैनेजर कुलदीप वत्स के कहने में आकर मेरा ट्रांसफर चैन्नई, साउथ – 3 मे कर दिया है जिसका मैं और मेरी यूनियन विरोध कर रहे है और ट्रांफर कही आस पास करने की विनती भी कर रहे है। मैने अपने सेल्स मैनेजर Mr. विनय सेमवाल और जोनल मैनेजर Mr. कुलदीप वत्स से अपने ट्रांसफर को रूकवाने के लिये कई बार विनती भी की पर वो ना तो मेरी विनती को मान रहे है और ना ही मेरी यूनियन से बात कर रहे है। और मेरे और मेरी यूनियन के लोगो के खिलाफ जगह जगह जाकर झूटी FIR लिखवा रहे है। कृप्या इस विषय में उचित कार्यवाही करने की कृपया करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button