Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में मंत्री संजीव बालियान ने ग्रामीणों के साथ मनाई होली

मुजफ्फरनगर। आज देश भर में रंगोत्सव का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।तो केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने भी आज अपने पैतृक गांव कुटबी में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ रंगोत्सव होली का त्यौहार मनाया इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान अपने क्षेत्र और गांव में घूम घूम कर ग्रामीणों को होली पर्व की बधाई देते नजर आए। भारी संख्या में किसान और ग्रामीण अपने केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान को होली की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ गले मिलकर गुलाल के साथ होली खेलते दिखाई दिए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि यह रंगों का त्योहार है जिसे हिंदुस्तान के प्रत्येक नागरिक को बड़ी शांति और श्रद्धा के साथ मनाना चाहिए। रंगोत्सव प्यार और मोहब्बत का त्यौहार है इसे बड़ी शांति और श्रद्धा के साथ मनाना चाहिए इस त्योहार पर किसी का किसी से विवाद नहीं होना चाहिए बल्कि लोग एक दूसरे को प्यार से मिले और बड़ी श्रद्धा से इस त्यौहार को मनाएं। संजीव बालियान ने बताया कि मैं दिवाली और होली के पावन पर्व पर हमेशा अपने गांव में रहता हूं और सभी गांव में जाकर ग्रामीणों को बधाई देता हूं और अपने लोगों के बीच रहता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button