Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में पुष्प प्रदर्शनी में पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। जिले के रोडवेज बस स्टैंड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी के तत्वाधान में पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रपति को बधाई देते हुए कहा कि कहा कि उन्होंने मुगल गार्डन का नाम परिवर्तन कर कर अमृत गार्डन करने का काम किया है। वह भी बधाई के लिए पात्र है उन्होंने कहा कि जब मुग़ल चले गए थे। उसके सैकड़ों वर्षो तक उस गार्डन का नाम मुगल गार्डन था।
योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रयागराज में हुए गोलीकांड पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से शपथ ली है तभी से गुंडों के दमन के लिए वो लगातार संकल्प के लिए लगे हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे पहला संकल्प था कि उत्तर प्रदेश को गुंडागर्दी से मुक्त करने का काम करेंगे उसी संकल्प के साथ वह लगातार आगे बढ़ रहे हैं। अभी तक भी बहुत सारे गुंडों का दमन करने का काम उनको जेल भेजने का काम और जिन्होंने गुंडागर्दी करके पुलिस पर प्रहार करने का काम किया ऐसे लोगों को भगवान के पास भेजने का काम लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button