Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में पांच हजार के लिए किसान की पीट-पीटकर हत्या,सूदखोर से ब्याज पर लिए थे रुपये,परिजनों ने लगाया जाम

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक 50 वर्षीय किसान मेकचंद की एक सूदखोर व्यापारी ने अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं हत्या को अंजाम देकर हत्यारे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर गुसाएं पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मृतक के शव को सिखेड़ा गंग नहर के रास्ते पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर आलाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को बामुश्किल समझा-बुझाकर मामले को शांत कराकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि ब्याज के 5 हज़ार रुपये की खातिर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव काटका निवासी एक 50 वर्षीय किसान मेकचंद की आज ब्याज के 5 हज़ार रुपये को लेकर सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नगला मुबारकपुर के रहने वाले साहूकार सुधीर कुमार ने अपने भाई धर्मेंद्र, ओमकार और अपने बेटे लक्की के साथ मिलकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की घटना को अंजाम दे डाला था। हत्यारों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब मृतक किसान खेत पर काम करने के लिए गया हुआ था।

आरोप है कि हत्यारों ने पहले तो मृतक किसान मेकचंद की खेत पर पिटाई की और उसके बाद उसे अपने साथ अपने घर ले गए थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्यारों ने अपने घर ले जाकर भी मृतक किसान मेकचंद के साथ मार पिटाई की थी जिसके बाद आरोपियों ने मृतक किसान के घर फोन कर उसे ले जाने के लिए कहा था।

जानकारी के मुताबिक मृतक किसान मेकचंद ने अप्रैल 2019 में अपनी बेटी की शादी के दौरान साहूकार सुधीर कुमार से 30 हज़ार रूपये ब्याज पर लिए थे। बताया जा रहा है कि जिसके बाद मृतक किसान ने 45 हज़ार रूपये साहूकार को चूका भी दिए थे लेकिन 5 हज़ार रूपये ब्याज के अभी भी बाकी थे जोकि आने वाले सोमवार को देने थे लेकिन इससे पहले ही साहूकार ने अपने परिजनों के साथ मिलकर किसान की हत्या को अंजाम दे डाला। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

मृतक के भाई किलोपाल ने बताया कि उनका भाई न्यार(घास) लेने गया था। मजदूरी पर न्यार ले जाते हुए आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घर ले जाकर हत्या कर दी। जिसके बाद परिजनों को फोन किया कि इसे उठाकर ले जाओ। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी के लिए पैसे उधार लिए थे जिसका मृतक ब्यज भर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी का भाई ओमकार हिस्ट्रीशीटर। उन्होंने कहा कि जैसे हमारा भाई मारा है ऐसे ही उसका एनकाउंटर करना चाहिए। तभी हम लाश को लेकर जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button