Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए 698 पोलिंग पार्टी रवाना, रहेगी विशेष व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। जिले के 10 निकायों में कल मतदान होना है, 89 मतदान केंद्र संवेदनशील, 647606 मतदाता, 210 मतदान केंद्र और 698 मतदेय स्थल बनाये गए है।
मुज़फ्फरनगर की नवीन मंडी स्थल से निकाय चुनाव कराने के लिए 698 पोलिंग पार्टी रवाना हो गई। शाम तक पोलिंग पार्टी फोर्स के साथ बूथों पर पहुंच जाएंगी। गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। जिले के 10 निकायों में 89 मतदान केंद्र संवेदनशील चिन्हिति किये गए हैं। जिले भर में 647606 मतदाताओं को मताधिकार प्राप्‍त है। 210 मतदान केंद्र और 698 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
नगर निकाय चुनाव के लिए जनपद को 20 जाेन और 54 सेक्टर में बांटा गया है। सभी बूथों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सुबह 10 बजे से पाेलिंग पार्टी रवाना होनी शुरू हों गई थी और शाम पांच बजे तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टी पहुंच जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टी को बूथों पर ही रात्रि विश्राम के निर्देश दिए हैं। चार मई को प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदानकर्मी चुनाव कराएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। वैसे तो शाम छह बजे तक मतदान संपन्न कराना है, लेकिन विशेष परिस्थिति में यदि किसी मतदान केंद्र पर वोटरों की निर्धारित समय के बाद भी लाइन लगी रही तो लाइन में लगे सभी वोटरों का मतदान संपन्न कराया जाएगा।
डीएम अरविंद मलप्‍पा बंगारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारी कर ली गई है। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील है अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button