Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में निकाय चुनाव से पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, एक बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जिले में निकाय चुनाव के मद्देनजर सतर्कता बरत रही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हथियारों के बड़े जखीरे सहित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जो अपने घर में ही अवैध हथियारों का निर्माण कर रहा था। बरामद अवैध हथियारों में तमंचे और बंदूके शामिल हैं।
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस शातिर बदमाशों पर शिकंजा कस रही है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के दौरान किसी भी क्षेत्र में अशांति की किसी भी आशंका को को लेकर पुलिस मुस्तैद है। इसी के क्रम में थाना रतनपुरी पुलिस ने गांव चंदसीना में एक घर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित होते पकड़ी।
उन्होंने बताया कि मौके से भारी मात्रा में बने अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। हथियार बनाने में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि गांव चंदसिना से शमीम पुत्र मुस्तकीम निवासी चन्दसीना थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। वह अपने घर में ही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं।
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दबोचे गए शमीम के घर से 06 तमंचे 12 बोर, 02 तमंचे 315 बोर और 03 देशी बन्दूक 12 बोर तथा 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि इनके अलावा 212 खोखा कारतूस 12 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 नाल 315 बोर भी बरामद हुए। इनके अलावा अवैध हथियार बनाने में प्रयोग होने वाले उपकरण भी भारी मात्रा में बरामद हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button