मुजफ्फरनगर में दुकान तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और आधार कार्ड बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की हुई वस्तुएं बरामद कर ली हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, वादी का आधार कार्ड और पर्स जब्त किया।

घटना की जानकारी वादी मौ. शादाब पुत्र मौ. शमशेर, निवासी आनंदपुरी (रामपुरी) ने दी। उन्होंने बताया कि उनकी आफताब मार्केट, घास मंडी स्थित दुकान का शटर 01 फरवरी 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिया था। दुकान से ड्राई फ्रूट्स, गल्ले में रखा पर्स (जिसमें आधार कार्ड और नकदी) तथा 02 मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए।

तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन में मु0अ0सं0 30/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 10 फरवरी 2026 की रात पचैंडा पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी साहिब उर्फ बिरजू, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी कलीम कॉलोनी, मिमलाना रोड, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रेशमपाल सिंह, उपनिरीक्षक खुशीलाल, कांस्टेबल अरविंद्र कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यह सफलता हासिल की गई।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।



