
मुजफ्फरनगर । जानसठ रोड पर जीनस फैक्ट्री के पास वअलनूर मीट प्लांट के निकट टायर से तेल निकालने वाली फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी के दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने काफी देर तक आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन आसपास पड़े टायरों में है आग लगती गई और चारों ओर धुआं फैल गया दमकल विभाग कर्मी आग से लड़ते रहे और काफी देर बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग में 2 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए थे आग में झुलसे मजदूरों को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन यहां हालत गंभीर बताते हुए दोनों को मेरठ रेफर कर दिया।

सिखेड़ा क्षेत्र के जानसठ व धंधेड़ा मार्ग पर सुपर रबड़ इंडस्ट्री के नाम से टायर से तेल निकालने वाली फैक्टरी है है बताया जाता है कि रविवार की दोपहर के समय मजदूर काम कर रहे थे कि इसी बीच टायर से तेल लगाने निकालने वाले बॉलर को जब खोला गया तो उसमें भयंकर आग निकल पड़ी और धीरे-धीरे आग वहां पड़े टायर में लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग बुझाने के प्रयास में दो मजदूर विकास और प्रमोद गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। बता दे कि इसी फैक्टरी में करीब दो वर्ष पहले मशीन का बॉयलर फट जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी। उधर पूछे जाने पर रात 3:00 तक भी अग्निशमन दल अधिकारी इस संबंध में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दे सके और नहीं उन्हें मजदूरों के नाम पत्र मालूम हुए अग्निशमन अधिकारी फैक्ट्री मालिक का नाम बताने से भी कतराते रहे


