मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की क्षत-विक्षत लाश, क्षेत्र में सनसनी

 

मुजफ्फरनगर। रामपुरी शहाबुद्दीनपुर रोड स्थित श्मशान घाट के पास उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे झाड़ियों में एक माह की मासूम बच्ची मृत अवस्था में पाई गई। दर्दनाक दृश्य यह था कि आवारा कुत्ते बच्ची के शव को खींचकर नोच रहे थे और उसके हाथ व गले को क्षत-विक्षत कर दिया था।
स्थानीय शिवसेना मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार जब मौके से गुजर रहे थे तो उनकी नजर इस भयावह मंजर पर पड़ी। उन्होंने तुरंत संबंधित थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल बबलू कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
इस अमानवीय घटना से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश और दुख व्याप्त है। लोगों का कहना है कि आखिर कौन ऐसा निर्दयी हो सकता है जिसने एक मासूम को इस हालत में मरने के लिए छोड़ दिया।
शिवसेना नेता गौतम कुमार ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच कर दोषियों की पहचान करने और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
यह हृदयविदारक घटना समाज के लिए गंभीर सवाल खड़े करती है और मानवता को झकझोर देने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button