मुजफ्फरनगर में जब्त होगा अतिक्रमण की जद में आया सामान, सडकों पर घूमें अफसर
एसडीएम सदर परमानंद झा तथा क्षेत्राधिकारी सदर हेमंत कुमार शिव भक्तों के लिए व्यवस्था बनाने को लेकर पैदल ही क़स्बे में घूमे। जीटी रोड, खादर तिराहा, रोडवेज बस अड्डा, घास मंडी आदि जगहों पर सड़क पर रखे सामान हटाने को कहा। अधीनस्थों से कहा कि यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक़्क़त नहीं आनी चाहिए।
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा और अतिक्रमण को लेकर अफ़सर पैदल ही क़स्बे में घूमे। लोगों को सामान हटाने को कहा गया। नगर पंचायत की ओर से आज से अभियान चलाने की बात कही गई। इसी माह शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए अफ़सर व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। इसके लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।

गुरुवार को एसडीएम सदर परमानंद झा तथा क्षेत्राधिकारी सदर हेमंत कुमार शिव भक्तों के लिए व्यवस्था बनाने को लेकर पैदल ही क़स्बे में घूमे। जीटी रोड, खादर तिराहा, रोडवेज बस अड्डा, घास मंडी आदि जगहों पर सड़क पर रखे सामान हटाने को कहा। अधीनस्थों से कहा कि यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक़्क़त नहीं आनी चाहिए।

कहा कि इसके लिए अभी से समस्याओं का समाधान करना शुरू कर दें। नगर पंचायत की ओर से क़स्बे में लगे स्पीकरों पर दिन में कई बार कहा गया कि सड़क से सामान पीछे हटा लें। शुक्रवार (आज) से अभियान चलाने की बात कही गई। अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामान ज़ब्त करने की बात कही गई। इस दौरान बिजली विभाग से एसडीओ अजय यादव, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

