मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों की शिकायत: प्रधान पर जमीन पर कब्जा और उत्पीड़न का आरोप

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मौजा योगेंद्र नगर सीकरी के ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर ग्राम प्रधान राजेंद्र के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई।

ग्रामीण आसिफ ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि ग्राम प्रधान राजेंद्र ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। आसिफ के अनुसार, वह जमीन वर्ष 1994 से अपने नाम पर संचालित कर रहा था और लगातार उस पर खेती कर रहा था। जब उन्होंने कब्जे का विरोध किया, तो प्रधान और उसके सहयोगियों ने मारपीट की, जिसमें उनके वृद्ध पिता भी गंभीर रूप से घायल हुए।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान राजेंद्र के खिलाफ पहले भी गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और वह कथित रूप से हिस्ट्रीशीटर जमशेद पुत्र इरशाद गैंग का सक्रिय सदस्य है। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे गांव में प्रधान का आतंक फैल गया है और लोग डर के माहौल में जी रहे हैं।

ग्रामीणों ने एसएसपी से तुरंत जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और गांव में कानून व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button