मुजफ्फरनगर में कुछ ही देर में शुरु होगी किसानों की महापंचायत, प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर

मुजफ्फरनगर। जनपद में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे भारतीय किसान यूनियन के अनिश्चितकालीन धरने पर आज एक महापंचायत होने जा रही है ।जिसे किसान मजदूर महापंचायत का नाम दिया गया है बताया जा रहा है कि इस महापंचायत में आसपास के जनपदों से किसान पहुंचेंगे।जिसके चलते जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है आला अधिकारी आज सुबह से ही पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के कुछ बड़े लीडर हिस्सा लेंगे लेकिन हरियाणा और पंजाब के किसान इस पंचायत में नहीं पहुंचेंगे इस पंचायत में केवल मुजफ्फरनगर जनपद के आसपास के क्षेत्र से ही किसान आएंगे।बताया यह भी जा रहा है कि आज इस महापंचायत से किसानों की लड़ाई के लिए कोई बड़े निर्णय लिया जा सकता है।

इस पंचायत के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि पूर्ण रूप से तैयारी हो चुकी है किसान अपने अपने गांव से चल दिए है। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में किसान मुज़फ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलिज के मैदान में पहुँचने वाला है 12 बजे से ये महापंचायत शुरू हो जाएगी सँयुक्त किसान मोर्चा के कुछ बड़े लीडर इसमें पहुँचेंगे। किसानो के हक़ में लड़ाई लड़ने के लिए आज कोई बड़ा निर्णय यहाँ होगा



