Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में कार में गैस रिफिलिंग करते समय लगी आग, जलकर हुई राख

मुजफ्फरनगर। जिले में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब रिफलिंग करते समय एक इको कार में आग लग गई। जिसके चलते देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। घटना भीड़-भाड़ वाले इलाके में घटी थी, जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी।

चरथावल थाना के ठीक सामने स्थित कल्लू गैस रिफलिंग की दुकान की है। जहां देर शाम इको कार में गैस रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा। उसी दौरान किसी चिंगारी के कारण कार में अचानक आग लग गई। जिसके चलते रिफलिंग कर रहे दुकानदार और कार मालिक के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने बामुश्किल भागकर जहां अपनी जान बचाई तो वहीं देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। जिसके चलते क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया तब तक कार जलकर स्वाहा हो चुकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button