मुजफ्फरनगर में आर्मी के टैंकर से टकराकर 2 बाइक सवारों की मौत
सड़क किनारे खड़े आर्मी टैंकर से टकरा कर दो बाइक सवार की मौत हो गई

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां सुबह सवेरे सड़क किनारे खड़े आर्मी टैंकर से टकरा कर दो बाइक सवार की मौत हो गई। टैंकर से टकराने के बाद बाइक ने आग पकड़ ली और धू-धूकर जलने लगी। बाइक में आग लगने के कारण बाइक सवार घायल हो गए और आग में बुरी तरह झुलस गए।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। घायलों को तुरंत रुड़की आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 5:00 बजे की है।

थाना पुरकाजी के एसएसआई रघुराज सिंह के मुताबिक सुबह पल्सर बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। तभी पुरकाजी थाना क्षेत्र के फलौदा कट के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े आर्मी टैंक से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार बुरी तरह आग में झुलस गए और इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस मामले में छुट्टी हुई है



