राज्य
Trending

मुख्यमंत्री ने किसानों से की बड़ी अपील

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भीषण गर्मी के बीच खड़ी फसल में आग लगने की घटनाओं के मद्देनजर आज किसानों से अपील की

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भीषण गर्मी के बीच खड़ी फसल में आग लगने की घटनाओं के मद्देनजर आज किसानों से अपील की कि वे नरवाई न जलाएं और बीड़ी-सिगरेट से भी खेतों में सावधानी रखें।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कुछ जगह खड़ी फसल में आग लगने की घटना हुई हैं। सभी से अपील है कि सावधानी रखें। जहां फसल खड़ी है वहां किसी भी कीमत पर नरवाई में आग न लगाएं। भूसा बनाने के लिए रीपर तभी चलाएं जब आसपास की फसल कट गई हो, क्योंकि उससे चिंगारी निकलने से आग लगने की घटना की आशंका होती है।
उन्होंने कहा कि बीड़ी, सिगरेट असावधानी से पीने से भीषण गर्मी में इस तरह की घटनाएं होती हैं, इसलिए जहां फसल खड़ी हो वहां सावधानी रखें, ताकि किसी किसान का नुकसान न हो।
इसके पहले शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्वालियर सहित अन्य जिलों में विभिन्न स्थानों पर अधिक गर्मी से गेहूं की फसल में आग लगने की घटना दुःखद है। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द नुकसान का आंकलन कर प्रभावितों को उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान परेशान न हों, वे हर चुनौती और संकट के वक्त किसानों के साथ हैं। जिनकी फसल नष्ट हुई है उनके साथ सरकार खड़ी है। इस संकट से भी सरकार किसानों को पार निकालकर ले आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button